गौतम बुद्ध नगर, 6 सितंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में एक महिला के आत्महत्या की पोस्ट करते ही पांच मिनट में पहुंची पुलिस ने उसे बचा लिया। महिला ने पति के उत्पीड़न से परेशान होकर यह कदम उठाया जा रहा था। मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने शनिवार को बताया कि नोएडा के सेक्टर 27 स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती पीड़ित महिला का आरोप है कि वह एक मीडिया संस्थान में काम करती है। उसे उसके पति और अन्य लोग प्रताड़ित कर रहे हैं। इसी वजह से आज उसने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करके अपनी जान देने जा रही थी। उसने अपने मम्मी-पापा और अन्य लोगों से सॉरी बोला। उसके बाद उसने पंखे से फंदा लगा लिया।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो के आधार पर थाना सेक्टर 20 पुलिस और आलाधिकारी पांच मिनट के अंदर मौके पर पहुंचे। महिला को फंदे से नीचे उतार कर अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बतायी है। पुलिस महिला के वायरल वीडियो के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।————-
(Udaipur Kiran) / सुरेश चौधरी
