Uttrakhand

रीछ के हमले में दो महिलाएं घायल

घायल महिलाओं अस्पताल पहुंचाती टीम।

देहरादून, 06 सितंबर (Udaipur Kiran) । रुद्रप्रयाग जिले के भुनालगांव क्षेत्र में शनिवार सुबह एक रीछ ने दो महिलाओं पर हमला कर दिया। हमले में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की सूचना पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बक्सीर की मेडिकल टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राम प्रकाश ने बताया कि भुनालगांव निवासी दोनों महिलाओं बुरांसी देवी पत्नी स्व. मदन सिंह एवं शशि देवी पत्नी कुंवर सिंह को प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद दोनों को हेलीकॉप्टर के माध्यम से अगस्तमुनि लाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग भेजा गया है।

————–

(Udaipur Kiran) / विनोद पोखरियाल

Most Popular

To Top