Assam

“काजीरंगा राइनो रन” मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन 21 सितंबर को

गोलाघाट (असम), 06 सितंबर (Udaipur Kiran) । विश्व गैंडा दिवस के साथ सामंजस्य रखते हुए काजीरंगा में “काजीरंगा राइनो रन” शीर्षक के तहत मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान प्राधिकरण और स्वयंसेवी संस्था डब्ल्यूटीआरपी के संयुक्त प्रयास से आगामी 21 सितंबर को काजीरंगा के कंहरा में यह प्रतियोगिता आयोजित होगी। स्वयंसेवी संस्था ने इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि इस आयोजन के जरिए लोगों के बीच वन्य जीवों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

गैंडा सुरक्षा की जागरूकता के साथ पर्यावरण अनुकूल पर्यटन और स्वास्थ्य जागरूकता को मुख्य विषय मानते हुए 22 सितंबर के विश्व गैंडा दिवस के एक दिन पहले आयोजित होगा 10 किलोमीटर लंबा “काजीरंगा राइनो रन” मैराथन प्रतियोगिता। मैराथन प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान प्रबंधन के द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।——————

(Udaipur Kiran) / अरविन्द राय

Most Popular

To Top