Uttar Pradesh

तालाब में नहाने गए दो दोस्तों में एक की डूबने से मौत

तालाब पर मौजूद परिजन ग्रामीण और पुलिस शव को खोजते हुए

जौनपुर, 05 सितम्बर (Udaipur Kiran) । ख़ेतसराय थाना क्षेत्र के मानीकला गांव में शुक्रवार की सुबह तालाब में नहाने गए दो युवकों में एक अचानक डूब गया। साथ में दूसरे युवक द्वारा तालाब में न दिखाई देने के बाद परिजनों को सूचना दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। युवक का शव घंटों मशक्कत के बाद गोताखोर की मदद से बरामद किया। घटना स्थल पर ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा। स्वजनों की मांग पर पुलिस ने फायर ब्रिगेड और गोताखोर बुलाना पड़ा। शव का पंचनामा कर परिजनों के हवाले कर दिया।

उक्त गांव निवासी निवासी मो इस्माइल (21) पुत्र उजैर अहमद और उसका साथी मो आदिल एक साथ गांव के तालाब में नहाने गए थे। ग्रामीणों के अनुसार आदिल मध्य तालाब तालाब में आगे निकल गया। जब इस्माइल नही दिखाई दिया तो वह घबराकर स्वजनों को जाकर जानकारी दी। इस घटना की जानकारी मिलते ही गांव के सैकड़ो लोग इकठ्ठा हो गए। ख़बर पाकर थानाध्यक्ष रामाश्रय रॉय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। काफ़ी प्रयास के बाद भी शव नहीं मिला तो फायर ब्रिगेड की टीम और गोताखोर को जिला मुख्यालय से बुलाया गया।

क़रीब शाम पांच बजे तालाब से शव बरामद हुआ। मौक़े पर जमा परिजनों में कोहराम मच गया। स्वजनों की सहमति पर शव का पंचनामा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। इस मामले में थानाध्यक्ष रामाश्रय रॉय ने बताया कि दो युवक नहाने गए थे, जिसमें एक की मौत हो गई। गोताखोर की मदद से शव बरामद हुआ। शव का पंचनामा कर परिजनों के हवाले किया गया।

(Udaipur Kiran) / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Most Popular

To Top