Uttar Pradesh

सुलतानपुर: प्रेम में बाधा बनने पर पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, गिरफ्तार

आरोपित की फोटो

सुलतानपुर, 05 सितम्बर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के चांदा कस्बे में हुए महेश की हत्या का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया है। प्रेम सम्बंध में बाधा बनने पर पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति महेश को मौत के घाट उतारा था। पुलिस ने हत्यारोपित पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने पत्रकारों को बताया कि चांदा के कयामुद्दीनपुर (किंदीपुर) में 38 वर्षीय महेश की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। उसकी लाश गांव के बाग में मिली थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही थी। इस दौरान मिले तमाम साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने महेश की पत्नी पूजा और उसके प्रेमी बड़ागांव के जयप्रकाश यादव को गिरफ्तार किया है।

एएसपी ने बताया कि पूजा का जय प्रकाश के बीच प्रेम सम्बंध थे। इनके बीच महेश रोड़ा बन रहा था। वह उसे रास्ते से हटाने की फिराक में थे तो यह अवसर उनको बुधवार को मिल गया। रात में जयप्रकाश महेश को नशे की हालत में घर छोड़ने आया था। वह इतना नशे में था कि सही से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था, तभी उसे एक पेड़ के नीचे बैठा दिया। जय प्रकाश के फोन करने पर पूजा आ गई। इसके बाद प्रेमी ने महेश का गला काटा तो पत्नी ने ईंट से सीने पर ताबड़तोड़ कई वार किए, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

इन दोनों ने महेश की हत्या की बात स्वीकारी और इनके खिलाफ कई साक्ष्य भी मिले हैं। इसके आधार पर दोनों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा रहा है। महेश की पुत्रियों में प्रिया (16), सुंदरी (08) और पुत्र चार वर्ष के समर हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / दयाशंकर गुप्त

Most Popular

To Top