Jharkhand

दंपति की चाकू गोंद हत्या करने वाला सनकी प्रेमी गिरफ्तार

प्रेसवार्ता कर जानकारी देते एसपी व गिरफ्तार आरोपी

दुमका, 4 सितंबर (Udaipur Kiran) । प्रेम में पागल सनकी आशिक की ओर से प्रेमिका के माता-पिता के हत्या के आरो‍पित दिव्यांग लोकेश मुर्मू को पुलिस ने गिरफ्तार कर गुरूवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने में सफल रही।

इस बावत एसपी पितांबर सिंह खेरवार ने गुरुवार को प्रेसवार्ता आयोजित कर बताया कि बीते एक सितंबर की मध्य रात्रि जिला के शिकारीपाड़ा थाना के सुंदरा फलान गांव में दंपत्ति की चाकू गोद कर हत्या करने की सूचना मिली थी। पुलिस तडके सुबह दो सितंबर को मौके पर पहुंच घायल दो बहनों को घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। वहीं दंपति का शव कब्जे में लेकर अनुसंधान में जुटी गई थी।

एसडीपीओ सदर विजय महतो के नेतृत्व में एक टीम गठित कर पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी थी। पुलिस पाकुड़ जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पहरूबाना गांव निवासी लोकेश मुर्मू को त्वरित कार्रवाई करते हुए पाकुड़ स्थित उसके मामा घर से धर दबोचने में सफल हुई।

उल्‍लेखनीय है शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के सुंदरा फलान गांव की युवती हीरामुणि हेम्ब्रम का प्रेम प्रसंग पाकुड़ जिला के लोकेश मुर्मू से चल रहा था। दोनों की दोस्ती फेसबुक से हुई थी। हीरामुनी का कहना है कि लड़का दिव्यांग था, इसलिए माता-पिता उसे लड़के से बात करने से मना कर दिया। समझाया कि एक दिव्यांग के साथ कैसे अपना जीवन गुजारोगी। उसके बाद हीरामुनी ने उस लड़के को स्पष्ट कह दिया कि माता-पिता की बात मानेंगे, अब तुमसे बात भी नहीं कर सकते। इससे नाराज सनकी आशिक ने सोमवार की रात सुंदरा फलन गांव स्थित साहब हेम्ब्रम के घर में प्रवेश किया और सबसे पहले चाकू से वार कर साहब हेम्ंब्रम को मौत की आगोश में सुला दिया। इसके बाद साहब हेम्ब्रम की पत्नी हीरामुनी हेम्ब्रम की मां मंगली किस्कू पर भी चाकू से वार शुरू कर दिया। दोनों बहन हीरामुनी हेम्ब्रम और बैनी हेम्ब्रम ने मां को बचाने का प्रयास किया, तो उस पर भी चाकू से वार करने लगा। स्थिति देख दोनों बहन घर से भाग कर पड़ोस में भाभी के घर में शरण ली। शोरगुल होने के बाद आरोपी वहां से फरार होने में कामयाब हो गया। रात को जंगल के रास्ते किसी तरह पाकुड़ अपने मामा घर पहुंचा। जहां से पुलिस दबिश बनाकर आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

—————

(Udaipur Kiran) / नीरज कुमार

Most Popular

To Top