RAJASTHAN

महापौर कुसुम यादव ने किया जल भराव वाले स्थानों का निरीक्षण

महापौर कुसुम यादव ने किया जल भराव वाले स्थानों का निरीक्षण

जयपुर, 4 सितंबर (Udaipur Kiran) । नगर निगम हेरिटेज जयपुर महापौर कुसुम यादव ने गुरुवार को निगम क्षेत्र में जलभराव वाली जगहों का निरीक्षण किया। इस दौरान महापौर कुसुम यादव ने निगम अधिकारियों से दिल्ली रोड लाल डूंगरी, गलता गेट, मान बाग, आमेर में बारिश से हुई जलभराव पर राहत कार्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्थानीय निवासियों से भी संवाद कर मौके पर ही राहत प्रदान करने के निर्देश दिए।

इस दौरान महापौर कुसुम यादव ने बताया कि शहर में लगातार तेज बारिश हो रही है। जिससे कुछ स्थानों पर जलभराव की समस्या आ गई है। निगम प्रशासन अलर्ट मोड पर है, और बारिश में भी फील्ड में जाकर आमजन को राहत देने का कार्य कर रहा है। उन्होंने लाल डूंगरी में बारिश में बहकर आई मिट्टी को जल्द हटाने के लिए निगम संसाधनों को बढ़ाने के निर्देश दिए। वहीं, निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि आने वाले समय में भी बारिश की चेतावनी है, इसके लिए ऐसे स्थानों पर विशेष ध्यान देकर व्यवस्था सुदृढ़ की जाएं। इस दौरान निगम गैराज शाखा अधिशाषी अभियंता बलराम मीणा, आदर्श नगर जोन अधिशाषी अभियंता सुबोध कुमार सहित अन्य निगम अधिकारी मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran)

Most Popular

To Top