Bihar

‘राष्ट्रीय वन्यजीव दिवस’ के अवसर पर जीव जंतुओं के संरक्षण पर जोर

अररिया फोटो:स्टार आकृति में मानव श्रृंखला

अररिया 04 सितम्बर (Udaipur Kiran) बिहार में अररिया जिले के तिरसकुंड पंचायत के प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों ने गुरुवार को ‘राष्ट्रीय वन्यजीव दिवस’ के अवसर पर विलुप्त हो रहे जीव जंतुओं के संरक्षण पर जोर दिया।

आदिवासी टोला मधुरा में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय प्रभारी प्रधानाध्यापक कुमार राजीव रंजन ने कहा कि पृथ्वी के पारिस्थितिकी तंत्र को बनाए रखने और जैव विविधता की रक्षा के लिए वन्य जीवों का संरक्षण बहुत महत्वपूर्ण है।

वहीं, शिक्षक रंजीत कुमार मंडल ने विलुप्त हो रहे जंतुओं के प्रजातियों पर चिंता व्यक्त की और बताया कि वन्य जीव पारिस्थितिकी तंत्र के संतुलन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

फोकल शिक्षक संजीत कुमार निगम ने चेतना सत्र में बच्चों से एकजुट होकर वन्य जीवों को बचाने की अपील की। मौके पर बच्चों ने भी ‘वन्य जीव का करें संरक्षण नहीं तो पृथ्वी का होगा क्षरण’ नारे लगाए।

(Udaipur Kiran) / राहुल कुमार ठाकुर

Most Popular

To Top