Uttar Pradesh

जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याओं को सुना

जनता दर्शन  मे जिलाधिकारी

वाराणसी, 3 सितंबर (Udaipur Kiran) । जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में आयोजित जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याओं को सुना। और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुचितापूर्ण ढंग से निराकरण कर रिपोर्ट प्रेषित करने के लिए सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया।

उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर अब अधिकारियों की जवाबदेही तय की जायेगी। सभी जिला स्तरीय अधिकारी अपने कार्यालय में समस्त कार्य दिवसों में प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक स्वयं जनसुनवाई करें एवं उनकी समस्याओं का समय सीमा के अन्दर निस्तारण कराना भी सुनिश्चित करें।

————

(Udaipur Kiran) / श्रीधर त्रिपाठी

Most Popular

To Top