Maharashtra

फुगड़ी, खो-खो, ताश के पत्तों में रमे मराठा

Maharashtra, 1 सितंबर (Udaipur Kiran) ।

मराठा आरक्षण की मांग को लेकर मनोज जरांगे पाटिल के नेतृत्व में हजारों की संख्या में मराठा समुदाय के लोग मुंबई में दाखिल हुए हैं। इससे दक्षिण मुंबई

में जनजीवन प्रभावित हुआ है। हालांकि मराठा आंदोलनकारी अपना समय पास करने के लिए

विभिन्न मनोरंजन के साधन अपना रहे हैं। कहीं फुगड़ी, खो-खो, लोकगीत, नाच-गाना तो

कहीं ताश के पत्ते खेलकर वे अपना समय गुजार रहे हैं।

मराठा आंदोलनकारी टाइम पास करने के लिएसीएसटी स्टेशन पर फुगड़ी खेलते हुए

देखे जा रहे हैं। कई लोग सड़कों के किनारे बैठक जमा कर ताश के पत्ते खेलते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ लोगों को अपनी परंपरागत वाद्य

यंत्रों व लोकगीतों पर डांस करते हुए देखा

गया। कई प्रदर्शकारी लालबाग के

राजा, चिंतामणी, गणेश गल्ली और परेल इलाके में गणेश मूर्तियों का दर्शन करने पहुंच

रहे हैं। यह यात्रा उनके लिए मुंबई दर्शन भी साबित हो रही है। कुछ लोग अपने सगे-संबंधियों और गांव वालों से मिलने पहुंच रहे हैं। मरीन

ड्राइव, गेटवे आफ इंडिया, दादर चौपाटी, गिरगांव चौपाटी, जुहू चौपटी जैसे पर्यटन

स्थलों पर भी मराठा समुदाय के लोग नजर आ रहे हैँ। कई आंदोलनकारीफिल्म स्टार्स अमिताभ बच्चन, शाहरुख़ खान जैसे जाने माने फिल्मी सितारों के बंगले की भी सैर कर रहे हैं।

मराठा आंदोलनकारियों के लिए खाने – पीने की

चीजों की कमी नहीं है। राजनीतिक दल और

सामाजिक संगठन खाने का पैकेट उपलब्ध करा रहे हैं। सीएसटी स्टेशन तो आंदोलनकारियों का रैन बसेरा बन

गया है। वे स्टेशन पर ही सो जा

रहे हैं। शिवड़ी- कॉटनग्रीन जैसे इलाकों में राज्य के अलग-अलग हिस्सों से आए मराठा

समुदाय के लोग भगवा गमझा गले में टांगे नजर आ रहे हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / वी कुमार

Most Popular

To Top