Bihar

सांसद के जन्मदिन पर भाजपा नेता ने बच्चो के बीच वितरित किया पाठ्य सम्रागी

पाठ्य सम्रागी पाकर हर्ष व्यक्त करते बच्चे
बच्चो के बीच पाठ्य सम्रागी वितरित करते यमुना सिकरिया

पूर्वी चंपारण,01 सितंबर (Udaipur Kiran) ।युवा भाजपा नेता सह उद्योगपति यमुना सिकरिया ने सांसद राधामोहन सिंह के जन्मदिन के अवसर पर सोमवार को मोतिहारी नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में जरूरतमंद और गरीब बच्चों के बीच पाठ्य सम्रागी वितरित किया। जिसे पाकर बच्चों के चेहरे पर मुस्कान खिल उठी।

यमुना सिकरिया ने इस खास अवसर पर बच्चों के बीच कलम, पेंसिल, कटर, रबर, कॉपियां जैसी आवश्यक पाठ्य सम्रागी के साथ ही बच्चो के बीच बिस्किट और चाॅकलेट वितरित किया।

सिकरिया ने बताया कि यह सभी सम्रागी बच्चो की पढ़ाई में सहायक होंगी। इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को भी शिक्षा के लिए जरूरी साधन मिल सकें।

यमुना सिकरिया ने सांसद राधा मोहन सिंह की प्रशंसा करते हुए कहा, हमारे सांसद ने हमेशा जिले के विकास को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता में रखा है। उनके प्रयासों से मोतिहारी बिहार के प्रमुख जिलों में से एक बन गया है। उनके प्रयासो से केंद्र सरकार की सभी विकास योजनाएं घरातल पर उतरी है, चाहे वह सड़क निर्माण हो, कृषि सुधार हो या अन्य कल्याणकारी योजनाएं, मोतिहारी में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही हैं।

सिकारिया ने यह भी बताया कि जिले में पर्यटन का विकास भी तेजी से हो रहा है, जिससे मोतिहारी की पहचान देश भर में बढ़ रही है।जिसका समूचा योगदान राधामोहन सिंह का है।

—————

(Udaipur Kiran) / आनंद कुमार

Most Popular

To Top