Haryana

सोनीपत प्रशासन अलर्ट मोड पर, यमुना में जलस्तर बढ़ा

सोनीपत: बाढ संभावित क्षेत्र में अधिकारी ग्रामीणों से बात करते हुए

सोनीपत, 1 सितंबर (Udaipur Kiran) । सोनीपत

में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आगामी दिनों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है।

इसी परिप्रेक्ष्य में हथिनी कुंड बैराज से 2.72 लाख क्यूसेक पानी यमुना नदी में छोड़े

जाने के बाद सोनीपत प्रशासन ने हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। अनुमान है कि यह पानी अगले

30 घंटों में सोनीपत पहुंचेगा, जिससे जिले के लगभग 30 गांव प्रभावित हो सकते हैं।

जिला

उपायुक्त सुशील सारवान ने साेमवार काे कहा कि हालात गंभीर होने की आशंका को देखते हुए 5 सितंबर,

2025 तक सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। इस अवधि में

कोई भी अधिकारी या कर्मचारी बिना पूर्व अनुमति के अवकाश पर नहीं जा सकेगा। उन्होंने

निर्देश दिए कि सभी अधिकारी अपने-अपने मुख्यालय पर मौजूद रहें और हालात पर कड़ी नजर

रखें।

उपायुक्त

ने कहा कि यमुना किनारे बसे गांवों में मुनादी कराई जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि

कोई भी व्यक्ति नदी के बांध के भीतर न रहे। ग्रामीणों और पशुओं की सुरक्षा के लिए स्कूलों,

चौपालों और अन्य सुरक्षित स्थानों पर ठहराव की व्यवस्था करने के भी आदेश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सिंचाई

विभाग के अनुसार, छोड़े गए पानी का असर 24 से 48 घंटे में सोनीपत में दिखाई देगा और

यमुना नदी का जलस्तर और बढ़ जाएगा। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन कई जगहों

पर भूमि कटाव शुरू हो चुका है। बख्तावरपुर, गढ़ी, मेहंदीपुर और जैनपुर जैसे गांवों

में नदी से सटे खेतों में खड़ी फसलें बह गई हैं, भूमि कटाव होने लगा है जिससे किसानों

की मुश्किलें बढ़ गई हैं। विशेषज्ञों ने चेताया है कि उपजाऊ मिट्टी के बहने से भविष्य

की फसल उत्पादन पर भी असर पड़ेगा।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना

Most Popular

To Top