Uttrakhand

मां नंदा का नवदुर्गा के रूप में किया पूजन

नंदा देवी महोत्सव में आयोजकों के साथ विधायक, पालिकाध्यक्ष, दायित्वधारी, मेलाधिकारी व आयोजक।
नयना देवी मंदिर में आयोजित हवन में शामिल आचार्य एवं पंडित।

नैनीताल, 1 सितंबर (Udaipur Kiran) । देवभूमि उत्तराखंड की कुलदेवी मां नंदा का आज सरोवरनगरी नैनीताल के नयना देवी मंदिर में कन्याकुमारी ‘नवदुर्गा’ के रूप में पूजन किया गया।

नगर पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल और उनके प्रति दिनेश चंद्र सिंह खेतवाल ने नन्हीं नौ बच्चियों के पांव धोकर आचमन किया और उनका चुनरियों से अभिषेक किया। प्रसाद ग्रहण करवाया एवं उपहार देकर पुण्य अर्जन किया। साथ ही इस अवसर पर विश्व शांति की कामना के साथ हवन एवं दुर्गा सप्तशती का पाठ भी किया गया। इसके अतिरिक्त देर शाम को रोज की तरह पंचआरती भी आयोजित की गयी, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

हवन में सोमवार को मां नंदा के 123वें महोत्सव के अवसर पर महानवमी के दिन नयना देवी मंदिर में सुबह नौ बजे महाभगवती पूजन आचार्य पं. भगवती प्रसाद जोशी ने आयोजित करवाया। इसके उपरांत आचार्य जोशी ने ही पंडित घनश्याम जोशी व दीप जोशी के साथ विश्व शांति के लिए हवन यज्ञ का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर पंडितों ने वेदों की ऋचाओं का मंत्रोच्चारण किया। आगे नौ कन्याओं का कन्याकुमारी नवदुर्गा के रूप में विधिवत पूजन किया गया। आयोजन में मेला प्रभारी केएन गोस्वामी व नवाजिश खलीक, आयोजक संस्था श्री राम सेवक सभा के अध्यक्ष मनोज साह, पूर्व अध्यक्ष मुकेश जोशी, महासचिव जगदीश बवाड़ी, कमलेश ढोंढियाल, गिरीश जोशी, मुकुल जोशी, कैलाश जोशी, विमल चौधरी व भुवन बिष्ट सहित अनेक लोग जुटे रहे।

महोत्सव अलग दलों से होते हुए भी विधायक सरिता आर्या, पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल व दायित्वधारी शांति मेहरा आदि उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Most Popular

To Top