Chhattisgarh

मुख्यमंत्री साय ने बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वे

मुख्यमंत्री ने बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वे

दंतेवाड़ा, 1 सितंबर (Udaipur Kiran) । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने साेमवार काे बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया। साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री साय राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा भी करेंगे। ताकि प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता पहुंचाई जा सके। मुख्यमंत्री साय के साथ मंत्री केदार कश्यप, टंकराम वर्मा भी मौजूद हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वे के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दंतेवाड़ा में बाढ़ पीड़ितों से मिलने पहुंचे। जहां पर उन्होंने लोगों से बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बाढ़ग्रस्त इलाकों का अधिकारियाें से पूरी जानकारी भी लिया। साथ ही उन्होंने पीड़ितों को पूरी मदद का भरोसा दिया। प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के बाद साय दंतेवाड़ा कलेक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक भी लेंगे। मुख्यमंत्री बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने और राहत कार्यों की समीक्षा करने के लिए पहुंचे हैं। साय के साथ वन मंत्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा पहुंचे हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / राकेश पांडे

Most Popular

To Top