Haryana

ग्रीन ग्लोबल ग्रुप के प्रयासों से बदल रही हिसार शहर की आबो हवा

ग्रीन ग्लोबल ग्रुप हिसार के सदस्य पौधारोपण करते हुए।

एक ही दिन में लगा दिये विभिन्न तरह के 245 पौधे

हिसार, 31 अगस्त (Udaipur Kiran) । ग्रीन ग्लोबल ग्रुप हिसार ने रविवार को अवकाश के

दिन सेक्टर 1-4 व 3-5 में 245 फलदार और छायादार पौधे लगा दिये। इन पौधों में इमली,

बेलपत्र, शहतूत, मोरिंगा, कचनार, पिलखन, नीम, जामुन, बरगद, अमलतास, कनेर आदि शामिल

हैं। इससे पहले ग्रुप से जुड़े पर्यावरण प्रेमियों ने 20 जुलाई को 300 मिनट में

400 पौधे लगाकर अनुकरणीय कार्य किया था।

ग्रीन ग्लोबल ग्रुप द्वारा पिछले 6 वर्षों से लगातार सुबह 5 से 8:30 बजे तक

पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य किया जाता है। अब तक ग्रुप की ओर से नगर में लगभग

22000 पौधे लगा दिये गये जोकि अब पेड़ बन चुके हैं। पेड़ लगाने के लिये उन स्थानों

को चुना गया, जहां कूड़े के ढेर थे परंतु आज वहां हरियाली है। ग्रीन ग्लोबल ग्रुप हिसार

के कार्यकर्ता हरि सिंह का कहना है कि पुरानी कहावत है कि स्वास्थ्य सबसे बड़ा धन,

अगर हम स्वस्थ होंगे तभी हमारे शहर का और हमारा विकास हो पाएगा और हम स्वस्थ तभी होंगे,

जब हमारे चारों तरफ का वातावरण स्वच्छ और हरा-भरा होगा।

हमारा हिसार शहर बड़ी तेज गति

से फैल रहा है, अगर इसको स्वच्छ और हरा-भरा बनाना है तो हमें इस समय कठिन परिश्रम करके

ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने होंगे। उन्होंने नगरवासियों से भी पौधे लगाने का अनुरोध

करते हुए सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं से भी शहर को स्वच्छ और हरा-भरा रखने में सहयोग

देने का अनुरोध किया।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Most Popular

To Top