Uttar Pradesh

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर दिव्यांग व वृद्धजनों को जीवन सहायक उपकरणों का होगा वितरण: जिलाध्यक्ष

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर दिव्यांग व वृद्धजनों को जीवन सहायक उपकरणों का होगा वितरण

कानपुर, 30 अगस्त (Udaipur Kiran) । देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को सभी पंजीकृत दिव्यांगों एवं वृद्धजनों को जीवन सहायक उपकरणों का वितरण किया जाएगा। यह बातें शनिवार को भारतीय जनता पार्टी उत्तर के जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की एडिप एवं व्याेदश्री योजना के कैम्प का उदघाटन करते हुए कही।

जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी सीसामऊ विधानसभा द्वारा कम्युनिटी सेंटर गीता पार्क में कैंप लगाया गया है। यहां सैकड़ों की संख्या में वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों ने जीवन सहायक उपकरणों के लिए रजिस्ट्रेशन करवाये।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि रविवार को आर्यनगर विधानसभा में कैंप लगाकर कर पंजीयन किया जाएगा। जिसमें कानपुर नगर में किसी भी विधानसभा में रहने वाले दिव्यांगजन एवं वृद्धजन अपना पंजीकरण करा सकते है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह,डॉक्टर अनुपमा जैन,पार्षद आलोक पांडे,गोविंद शुक्ला,विवेक शर्मा,सैफाली निगम छोटू अग्रवाल,विवेक पांडेय,अंकुर शर्मा आदि उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / मो0 महमूद

Most Popular

To Top