
फतेहपुर, 30 अगस्त (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में शनिवार को विभिन्न मांगों को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बिंदकी तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। सपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी प्रियंका अग्रवाल को सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया कि वर्तमान में जनता परेशान है। केंद्र व राज्य सरकार पूरी तरह से कानून व्यवस्था के मुद्दे पर फेल हैं। उन्हाेंने नौ सूत्रीय मांग वाले ज्ञापन की सभी समस्याएं हल की जाए वरना बड़ा आंदोलन भी किया जाएगा।
इस मौके पर सपा के प्रदेश कमेटी के सदस्य गणेश वर्मा, सपा नेता महेंद्र बहादुर सिंह बच्चा, सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व एडवोकेट जगदीश सिंह चौहान उर्फ जालिम सिंह, सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रामेश्वर दयाल दयालू, सपा नेता व देवमई ब्लॉक के पूर्व ब्लाक प्रमुख कुश वर्मा, सपा के विधानसभा अध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह यादव, सपा के जहानाबाद विधानसभा के अध्यक्ष राजेंद्र पटेल उर्फ पप्पू, सपा बिंदकी नगर अध्यक्ष अकरम गुड्डू सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
————–
(Udaipur Kiran) / देवेन्द्र कुमार
