Assam

बोकाजना में 50 लाख रुपए की अफीम जब्त, दो गिरफ्तार

कार्बी आंगलोंग (असम), 30 अगस्त (Udaipur Kiran) । असम में कार्बी आंगलोंग जिले के बोकाजना में बड़े पैमाने पर अफीम जब्त किया गया। खटखटी पुलिस की टीम ने खुफिया सूचना के आधार पर कारागांव में नाका तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान एक ट्रक के साथ आपूर्तिकर्ता चालक एवं हैंडिमैन को गिरफ्तार किया गया। जब्त किए गए अफीम की बाजार मूल्य लगभग 50 लाख रुपए आंकी गयी है।

बोकाजान पुलिस ने शनिवार काे बताया कि मणिपुर से हिमाचल प्रदेश काे जा रहे अल्ट्रा टी 18 ट्रक (एचपी-37एच-9571) से अफीम को बरामद किया गया। वाहन के चालक की सीट के पीछे कंबल के नीचे अफीम को चतुराई के साथ छिपाया गया था।

प्लास्टिक के तीन पैकेट में बरामद अफीम का वजन 3.043 किलोग्राम बताया गया है। अफीम के साथ पुलिस ने चालक और हैंडिमेन को क्रमशः हिमाचल प्रदेश के सुरेंद्र कुमार, निरंजन कुमार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले में आगे की जांच जारी रखे हुए है। ———————

(Udaipur Kiran) / अरविन्द राय

Most Popular

To Top