Jammu & Kashmir

तवी नदी में आई बाढ़ से सितली फिल्ट्रेशन प्लांट क्षतिग्रस्त, जलापूर्ति प्रभावित; हालात का जायजा लेने पहुंचे विधायक अरविंद गुप्ता

तवी नदी में आई बाढ़ से सितली फिल्ट्रेशन प्लांट क्षतिग्रस्त, जलापूर्ति प्रभावित; हालात का जायजा लेने पहुंचे विधायक अरविंद गुप्ता

जम्मू, 29 अगस्त (Udaipur Kiran) । तवी नदी में हाल ही में आई अचानक बाढ़ से सितली फिल्ट्रेशन प्लांट को भारी नुकसान पहुँचा है, जिसके चलते जम्मू पश्चिम की हजारों आबादी को नियमित जलापूर्ति बाधित हो गई है। हालात का जायजा लेने और मरम्मत कार्यों की समीक्षा करने के लिए जम्मू पश्चिम के विधायक अरविंद गुप्ता आज प्लांट का दौरा कर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ एक्सईएन सिविल सिटी डिवीजन-1 तेजिंदर पाल सिंह, एईई सिविल पंकज मोहन शर्मा, जेईज़ रणदीप सिंह, अमित पाल सिंह और विक्रम रैना मौजूद रहे। वहीं मैकेनिकल विंग से एईई पंकज शर्मा और जेईज़ भूपिंदर सिंह, जगदेव सिंह और सुनीत सिंह भी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान गुप्ता ने जल शुद्धिकरण प्रक्रिया, संचालन प्रणाली और बाढ़ से हुई क्षति का बारीकी से आकलन किया। उन्होंने अधिकारियों से पानी की निरंतर और स्वच्छ आपूर्ति सुनिश्चित करने में आ रही चुनौतियों की जानकारी ली। क्षतिग्रस्त राइजिंग मेन्स पाइपलाइन के कारण सिटली से मांडा और लोहार क्षेत्रों तक आपूर्ति बाधित हो रही है। विधायक ने जनता से अपील की कि पूर्ण बहाली होने तक पानी का सदुपयोग करें। उन्होंने कहा, सितली फिल्ट्रेशन प्लांट जम्मू पश्चिम और आसपास के हजारों घरों की जीवनरेखा है। हमारी प्राथमिकता है कि जल्द से जल्द इसकी कार्यक्षमता बहाल की जाए ताकि लोगों को स्वच्छ व सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सके, खासकर मानसून में जब संक्रमण का खतरा अधिक होता है।

गुप्ता ने उपकरणों की नियमित निगरानी और समय-समय पर अपग्रेडेशन पर जोर दिया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जलापूर्ति ढांचे को और मजबूत बनाने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने इंजीनियरों और कर्मचारियों के समर्पण की सराहना करते हुए आधुनिक तकनीकों को अपनाने का सुझाव भी दिया ताकि भविष्य में बाधाएं न्यूनतम हों।

(Udaipur Kiran) / राहुल शर्मा

Most Popular

To Top