
पौड़ी गढ़वाल, 25 अगस्त (Udaipur Kiran) ।राजकीय शिक्षक संघ प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार को प्रदेश के सभी विकास खंडों में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। विभिन्न मांगों के समर्थन में शिक्षकों ने आज ब्लॉक मुख्यालय पौड़ी में भी धरना दिया।
शिक्षकों ने इस बात पर आक्रोश व्यक्त किया कि शिक्षक जिस पद पर भर्ती हो रहा है 30 से 35 वर्ष की सेवा के बाद भी उसी पद से सेवानिवृत हो जा रहा है। जहां उसे आर्थिक रूप से नुकसान हो रहा है वहीं सामाजिक एवं मानसिक रूप से भी वह प्रताड़ना झेल रहा है। शिक्षक पूरे मनोयोग से अपने कार्य का निर्वहन कर रहे हैं। लेकिन सरकार और विभाग की गलत नीतियों के कारण जिन शिक्षकों को कक्षाओं में छात्रों के बीच होना चाहिए था वह आज धरना प्रदर्शन पर उतर आए हैं ।
वक्ताओं ने प्रांतीय नेतृत्व द्वारा दिए गए कार्यक्रम को सफल बनाते हुए जिला, मंडल व प्रदेश स्तर पर होने वाले धरने में भी बढ़ चढ़कर भाग लेने का संकल्प लिया। जिला संरक्षक जयदीप रावत ने बताया कि यदि सरकार शिक्षकों की सभी स्तरों पर शत प्रतिशत पदोन्नतियां, वार्षिक स्थानांतरण एवं अन्य महत्वपूर्ण मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती तो शिक्षक धरने प्रदर्शन के साथ-साथ अन्य कठोर कदम उठाने के लिए भी मजबूर होंगे।
सोमवार को ब्लॉक स्तरीय धरने पर पूर्व ब्लाक अध्यक्ष पौड़ी भवान सिंह नेगी, संग्राम सिंह नेगी, पूर्व मंडल मंत्री देवेंद्र सिंह रावत, पूर्व जिला अध्यक्ष मेहरबान सिंह भंडारी, पूर्व जिला संयुक्त मंत्री रघुराज सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष मनोज काला, आय व्यय निरीक्षक पौड़ी तेजराम ममगाईं, ब्लॉक अध्यक्ष मनोज कुमार बिष्ट, ब्लॉक मंत्री भरत सिंह बुटोला, ब्लॉक उपाध्यक्ष पौड़ी सुबोध कुकरेती, महिला उपाध्यक्ष श्वेता विशिष्ट रौतेला, ममता पवार, सुनीता नेगी, अमित रावत, पार्वती ध्यानी, मनोहर चमोली, धरम सिंह, सुरेश पंवार, विजय नेगी, महानंद प्रकाश कोहली, जगदंबा प्रसाद कुकरेती, स्वदेश नेगी, लक्ष्मीकांत बड़थ्वाल आदि शामिल रहे।
(Udaipur Kiran) / कर्ण सिंह
