
देहरादून, 25 अगस्त (Udaipur Kiran) । कांग्रेस ने बलिदानी दुर्गामल की पुण्यतिथि पर उनको याद कर अपनी श्रद्धांजलि दी। सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय पर एक
श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि १८ वर्ष की आयु में गोरखा राइफल्स में भर्ती हुए दुर्गामल कालांतर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज में शामिल हो गए। अपने अदम्य साहस और बुद्धिमता से वे मेजर के पद पर तैनात हुए और भारत की आजादी की लड़ाई के एक बड़े अभियान के दौरान अंग्रेज सरकार ने दुर्गामल को गिरफ्तार कर लिया था। २५ अगस्त 1944 को उनको लाल किले में फांसी दे दी गई। धस्माना ने कहा कि देहरादून के डोईवाला में एक फौजी परिवार में जन्मे मेजर दुर्गामल ने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान किया था।
प्रदेश कांग्रेस गोरखा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल बस्नेत ने बलिदानी दुर्गामल को गोरखा जाति का गौरव बताते हुए कहा कि दुर्गामल आजाद हिंद फौज के पहले गोरखा सैनिक थे, जिन्होंने देश के लिए अपना बलिदान दिया था। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी गोरखा प्रकोष्ठ के विजय शाही, राजीव थापा, पिया थापा, सावित्री थापा, राज गुरुंग, गरिमा माहरा दसौनी, राज गुरुंग, प्रदीप डोभाल, गोपाल छेत्री, धीरज थापा, सदन थापा, अमर प्रधान, राजेश थापा, मनोज थापा, शीशपाल सिंह बिष्ट और आनंद सिंह पुंडीर आदि मौजूद रहे।
(Udaipur Kiran) / विनोद पोखरियाल
