Haryana

नारनौल में प्रेम विवाह के 11 महीने बाद युवती ने ससुराल में लगाई फांसी

-परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

नारनाैल, 25 अगस्त (Udaipur Kiran) । हरियाणा के महेन्द्रग्रढ़ जिले के नारनौल शहर में 11 महीने पहले प्रेम विवाह करने वाली 22 वर्षीय मधुबाला ने रविवार देर शाम अपने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती के परिजनों ने ससुराल वालों पर तंग करने और हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, शहर के मोहल्ला पुरानी मंडी की करीब 22 वर्षीय मधुबाला नामक लड़की ने 11 महीने पहले घर से भागकर मोहल्ला पीरआगा के उमेश नामक युवक के साथ शादी कर ली थी। शादी के 11 महीने बाद युवती ने रविवार देर शाम अपने सुसराल में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना लड़की के परिजनों को लगी। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवाया।

लड़की के पिता धारानंद ने बताया कि उसकी लड़की ने करीब 11 महीने पहले घर से भागकर पीरआगा के उमेश नामक लड़के के साथ शादी कर ली थी। शादी के बाद उमेश और उसके परिजन उसको घर से पैसे लाने के लिए तंग करने लगे। जिसके बाद उसने एक दो बार घर आकर उनसे पैसे भी लिए हैं। वहीं शादी के समय भी वह घर से पैसे लेकर गई थी। उसने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को उमेश तथा उसके परिजन बार-बार पैसे लाने के लिए तंग करते थे। उमेश उसकी लड़की को काफी तंग करता था। उन्होंने कहा कि उमेश और उसके परिजनों ने उसकी लड़की को फांसी का फंदा लगाकर मार दिया। पुलिस कोे इस बारे में शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।

—————

(Udaipur Kiran) / श्याम सुंदर शुक्ला

Most Popular

To Top