Assam

असमः भारतीय किसान संघ की प्रांतीय कोषाध्यक्ष कार्यशाला संपन्न

असमः भारतीय किसान संघ की प्रांतीय कोषाध्यक्ष कार्यशाला का दृश्य।

गुवाहाटी, 25 अगस्त (Udaipur Kiran) । भारतीय किसान संघ, असम प्रांत का प्रांतीय कोषाध्यक्ष कार्यशाला साेमवार काे संपन्न हुआ। इस कार्यशाला में विशेष रूप से किसान संघ के अखिल भारतीय महामंत्री मोहिनी मोहन मिश्रा उपस्थित रहे। साथ ही अखिल भारतीय कोषाध्यक्ष युगल किशोर मिश्रा तथा अखिल भारतीय रोजगार आयाम प्रमुख कुमारस्वामी भी उपस्थित रहे।

युगल किशोर मिश्रा ने कोष संबंधी विषयों पर मार्गदर्शन किया तथा संगठन को आदर्श रूप देने में कोष की पारदर्शिता और किसान संघ में सदस्यता की भूमिका आदि विषयों पर प्रकाश डाला।

अखिल भारतीय महामंत्री मोहिनी मोहन मिश्रा ने समापन भाषण में किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए आने वाले समय में किसान संघ की भूमिका तथा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी पर मार्गदर्शन दिया। इस मौके पर काफी संख्या में भारतीय किसान संघ, असम प्रांत पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।——————-

(Udaipur Kiran) / अरविन्द राय

Most Popular

To Top