HimachalPradesh

नगर निकाय व पंचायत चुनावों को लटकाने का प्रयास कर रही सुक्खू सरकार : भाजपा

पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए भाजपा नेता।

धर्मशाला, 24 अगस्त (Udaipur Kiran) । लोकप्रियता खो चुकी प्रदेश की सुक्खू सरकार नगर निकाय व पंचायत चुनावों को लटकाने का प्रयास कर रही है। पूर्व भाजपा सरकार में जिला कांगड़ा से चार मंत्री थे जबकि वर्तमान सुक्खू सरकार जिला को उसका अधिकार देने में नाकाम रही है। कांग्रेस सरकार में सबसे अधिक विधायक जिला कांगड़ा से हैं लेकिन मंत्री बनाने में कांगड़ा से भेदभाव किया गया है। यह आरोप रविवार को प्रदेश मीडिया प्रभारी करण नंदा, प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज, प्रवक्ता संजय शर्मा एवं सह-प्रभारी विश्व चक्षु ने धर्मशाला में संयुक्त प्रेसवार्ता में लगाए।

भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश में सेब सीजन चरम पर है, जबकि एचपीएमसी का सेब सड़क किनारे सड़ रहा है। सीएम व बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी का बागवानों की तरफ कोई ध्यान नही है। उन्होंने पूछा कि कोल्ड स्टोर, प्रोसेसिंग प्लांट व प्रोसेसिंग प्रक्रिया की व्यवस्था है, लेकिन उसका सही इस्तेमाल क्यों नहीं हो पा रहा है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस सरकार को बनाने में कांगड़ा का अहम स्थान रहा है। भाजपा के समय में चार-चार मंत्री थे, जबकि वर्तमान सरकार जिला का अधिकार ही प्रदान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को 1500 देने की बात कही थी, वो नहीं दी गई, जबकि अपनी पत्नी की पेंशन का बंदोबस्त कर लिया है।

संदीपनी ने सवाल उठाते हुए कहा कि केंद्रीय विवि के धर्मशाला के 30 करोड़ नहीं दी जा रहे हैं। उन्होंने वोट चोरी पर कहा कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनी है, तो क्या यहां भी वोट चोरी करके बनाई गई है। अवैध कब्जे को हटाने को लेकर कोर्ट में केस ठीक से चलाने के चलते हाई कोर्ट की ओर से निर्णय दिया जाएगा।

(Udaipur Kiran) / सतेंद्र धलारिया

Most Popular

To Top