
सिद्धार्थनगर 24 अगस्त (हि. स)। सपा की सरकार में एक ही बिरादरी को नौकरी मिलती थी। इन्होंने कई जिलों का नाम दलित महापुरुषों के नाम पर होने के कारण बदल दिया। ये हमारा हक छीनने आए हैं। इनसे पिछड़ों का कोई भला नहीं होने वाला है। यह बातें रविवार काे जनपद के प्रभारी मंत्री/प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन तथा रोजगार मंत्री अनिल राजभर ने इटवा कस्बे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने नगर पंचायत द्वारा निर्मित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क एवं सेल्फी पॉइंट तथा 101 फोट ऊंचा तिरंगा के लोकार्पण अवसर पर आयोजित नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में कहीं।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता रोजगार पर सवाल करते हैं। जबकि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार ने साढ़े आठ लाख लोगों को नौकरी दिया है। पूजा पाल पिछड़ी जाति के महिला को विधानसभा में नहीं बोलने दिया। ये केवल बाहर पीडीए की बात करते हैं। ये हमको आपको गरीब बनाने वाले लोग हैं। ये हमारा हक मारने आये हैं। अपने सरकार में इन्होंने पिछड़ों के लिए कुछ नहीं किया। विधानसभा का मुख्यालय एक गांव या विचारों की संकीर्णता ही है। जबकि प्रदेश सरकार ने बहराइच में राजा सुहेलदेव राजभर के नाम से स्मारक बनाया। केंद्र व प्रदेश की सरकार आपकी सेवा में समर्पित है। मैं आपके सुख दुख में हमेशा साथ खड़ा हूं।
सपा के नेता रोजगार पर सवाल खड़ा करते हैं। जब इनकी सरकार थी तब एक ही बिरादरी को नौकरी मिलती थी। नरेंद्र मोदी इतिहास बनाने का काम कर रहे हैं।
प्रभारी मंत्री ने नगर पंचायत बिस्कोहर द्वारा निर्मित योग मुद्रा तथा 101 फिट ऊंचा तिरंगा का लोकार्पण किया। उन्होंने खुनियांव विकास खण्ड के ग्राम पंचायत धन गढ़वा में धन्वंतरि बाल उद्यान का भी सांसद जगदम्बिका पाल तथा पूर्व मंत्री डॉ सतीश द्विवेदी के साथ किया।
—————
(Udaipur Kiran) / बलराम त्रिपाठी
