HimachalPradesh

ब्यास नदी में मिला अज्ञात शव

ब्यास नदी में फंसा अज्ञात शव।

मंडी, 24 अगस्त (Udaipur Kiran) । रविवार को मंडी के समीप बिंदराबणी में पुरानी हिमाचल दर्शन फोटो गैलरी के नीचे चटटानों के बीच फंसा हुआ एक शव बरामद हुआ है। शव क्षतविक्षत होने की वजह से उसकी पहचान नहीं हो पायी है। मंडी नगरनिगम नेला वार्ड के पार्षद राजेंद्र मोहन ने बताया कि रविवार सुबह कुछ लोगों ने ब्यास नदी में हिमाचल दर्शन फोटो गैलरी के नीचे चट्टानों के बीच फंसा एक शव देखा जो बुरी तरह से क्षतविक्षत था। शव में पानी भर जाने की वजह से फूल गया था। इस बारे में मनोनीत पार्षद दिनेश पटियाल ने पुलिस को सूचित कर दिया। जिसके चलते सदर थाना पुलिस ने मौका पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल मंडी ले जाया गया। ऐसा माना जा रहा है कि उक्त शव कई दिनों से पानी में चट्टानों के बीच क्षतिग्रस्त हो गया था। यह शव किसका है अभी तक इसकी पहचान नहीं हो पाई है।

—————

(Udaipur Kiran) / मुरारी शर्मा

Most Popular

To Top