Jharkhand

बिहार में चुनाव प्रचार के लिए लाया गया 130वां संविधान संशोधन विधेयक : राजद

कैलाश यादव की फाइल फोटो

body{font-family:Arial,sans-serif;font-size:10pt;}.cf0{font-family:Nirmala UI,sans-serif;font-size:11pt;}

रांची, 24 अगस्त (Udaipur Kiran) । झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने केंद्र सरकार की ओर से संसद में लाए गए 130वां संविधान संशोधन बिल की आलोचना की है। राजद के प्रदेश प्रवक्ता कैलाश यादव ने रविवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में इसे प्रचार के रूप में इस्तेमाल करेगी।

कैलाश यादव ने कहा कि भाजपा में सैकड़ों नेता भ्रष्टाचार और अपराध में शामिल रहे हैं। संसद में यह बिल लाकर भाजपा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पर कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर भी व्यापम और वर्दी जैसे घोटाले का आरोप है।

राजद प्रवक्ता ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, एकनाथ शिंदे, केंद्रीय मंत्री नारायण राणे, प्रफुल पटेल सहित कई अन्य केंद्रीय और राज्यों के मुख्यमंत्रियों पर भी गंभीर आरोप हैं।

उन्होंने कहा कि यह 130वां संविधान संशोधन बिल जनता को भ्रमित करने लिए लाया गया है। लेकिन अब भाजपा के झांसे और जुमले में लोग नहीं फसेंगे।

————-

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Most Popular

To Top