Bihar

विहिप का 61वां स्थापना दिवस समारोह पूर्वक हुआ संपन्न

विहिप के स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते वक्ता

पूर्वी चंपारण,24 अगस्त (Udaipur Kiran) । विश्व हिन्दू परिषद का 61 वां स्थापना दिवस रविवार को जिले के हरसिद्धि स्थित वीणा रिसाॅट में समारोहपूर्वक संपन्न हुआ।इस अवसर पर समारोह को संबोधित करते विहिप के बिहार झारखंड के विधि प्रकोष्ठ प्रमुख अशोक श्रीवास्तव अधिवक्ता ने बताया कि विहिप एक धार्मिक सांस्कृतिक सामाजिक और गैर राजनीतिक संगठन है जो सदैव हिन्दू हित और राष्ट्र हित के लिए तत्पर रहता है।

उन्होने बताया कि विहिप और बजरंगदल सेवा का भी बहुत बड़ा संगठन है। उन्होने विहिप के इतिहास और इसके विकास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विहिप अयोध्या आन्दोलन से लेकर राम सेतू आन्दोलन और अमर नाथ श्राईन बोर्ड तक आन्दोलन को सफलतापूर्वक संचालन किया। वर्तमान समय मे देश को इस्लामिक और ईसाईयत शक्तियो से बचाने के लिए सभी को जात पात को छोड़कर एक होकर देश के लिए खडा होना पडेगा।

कार्यक्रम को विभाग मंत्री नीरज कुमार ने सम्बोधित करते हुए कहा कि लव जेहाद धर्मान्तरण और गौ हत्या जैसे समस्या से बजरंगदल दिन रात लड़ रहा है और यह समस्या दिन रात बढ रहा है भारत को दारुल हरब से दारुल इस्लाम बनाने की योजना को बजरंगदल बेनकाब करेगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कार्याध्यक्ष विनोद कुमार साह ने किया वही मंच संचालन जिला सेवा प्रमुख हेंमत कुमार ने किया।

—————

(Udaipur Kiran) / आनंद कुमार

Most Popular

To Top