
मंडी, 24 अगस्त (Udaipur Kiran) । मंडी जिला में आपदा से पीड़ित 80 लोगों को सेवा भारती मंडी अर्थिक सहायता प्रदान करेगी। सेवा भारती मंडी के अध्यक्ष पवन मिन्हास ने कहा कि आपदा से पीड़ित 5 लोगो को अर्थिक सहायता के तौर पर चेक वितरित किए गए। सराज, धर्मपूर और मंडी वर्षा के कारण भयंकर तबाही हुई है। लोगों के घर बह गए खड़ी फ़सल जिसमें मक्की, सेब व अन्य नष्ट हो गई। इस आपदा की घड़ी में सेवा भारती ने उन लोगों तक राहत पंहुचाई जो अंतिम छोर पर था। सेवा भारती मंडी अब आपदा पीड़ितों को अर्थिक सहायता प्रदान करेगी। सेवा भारती मंडी ने भूप सिंह, पदमा देवी, चंचल निवासी बाड़ी मंडी जिनके मकानों को भूस्खलन से नुकसान हुआ है को चेक दिए गए। उसके बाद जेल रोड़ के आपदा पीड़ितों को चेक दिए गए। सेवा भारती मंडी अस्पताल में गरीब मरीजों को जीवन रक्षक दावा निशुल्क प्रदान करती है। इसके अलावा गरीब छात्रों की पड़ाई का खर्च भी उठाती है। आपदा पीड़ितों को राहत राशि की आवश्यकता है तथा उनकी हर संभव मदद कराना हर व्यक्ति का दायित्व है। उन्होंने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति गरीबों की सेवा का भाव सिखाती है। राहत कार्य आवंटन के अवसर पर सेवा भारती हिमाचल प्रदेश विवेकानंद छात्रावास बाड़ी के अध्यक्ष खेम चंद शास्त्री, सेवा भारती मंडी के कोषाध्यक्ष अमर चंद, राजकुमार गुप्ता, रूप चंद सरोच , बालकृष्ण सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद थे।
—————
(Udaipur Kiran) / मुरारी शर्मा
