Jharkhand

मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा ने की गौ सेवा

गायाे को भोजन कराती संस्‍था की सदस्‍य

रांची, 23 अगस्त (Udaipur Kiran) । मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा की ओर से हर महीने की अमावस को गौ सेवा किया जा रहा है।

इसी क्रम में शनिवार को संस्था की ओर से गौ सेवा की गई। मौके पर संस्था की सदस्यों ने कहा कि गौ माता की सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है।

वहीं मौके पर गायों को गुड़, हरी सब्जी, रोटी सहित अन्य सामाग्री खिलाई गई।

यह सेवा पूर्व अध्यक्ष कंचन सोमानी की ओर से की गई।

कार्यक्रम में रांची समर्पण शाखा की अध्यक्ष पूजा अग्रवाल, शुभा अग्रवाल, कंचन सोमानी, कविता सोमानी, वेदिका सिंघानिया सहित अन्य सदस्य मौजूद थीं।

यह जानकारी जानकारी संस्था की मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल ने दी।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Most Popular

To Top