
पिछले तीन साल चल रहे रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष ने पूरे विश्व को प्रभावित किया है। यही यूक्रेन कभी सोवियत संघ के अधीन था और साल 1991 में सोवियत संघ के पतन के साथ यूक्रेन स्वतंत्र देश बना। दिसंबर 1991 में एक जनमत संग्रह के साथ इसे औपचारिक रूप दिया गया।
24 अगस्त 1991 को यूक्रेन ने आधिकारिक तौर पर खुद को स्वतंत्र देश घोषित किया। यूक्रेन की कम्युनिस्ट सुप्रीम सोवियत (संसद) ने घोषणा की कि यूक्रेन अब सोवियत संघ के कानूनों का पालन नहीं करेगा। मतदाताओं ने 1 दिसंबर को सोवियत संघ से स्वतंत्रता को औपचारिक रूप देने वाले जनमत संग्रह को मंजूरी दे दी। 90% से ज़्यादा यूक्रेनी नागरिकों ने हर क्षेत्र में बहुमत के साथ स्वतंत्रता के पक्ष में मतदान किया।
इसकी भौगोलिक सीमाओं की पहचान करें तो पूर्वी यूरोप स्थित इस देश की सीमा पूर्व में रूस, उत्तर में बेलारूस, पोलैंड, स्लोवाकिया, पश्चिम में हंगरी, दक्षिण-पश्चिम में रोमानिया एवं मॉल्डोवा और दक्षिण में काला सागर और अजोव सागर से मिलती है। देश की राजधानी होने के साथ कीव सबसे बड़ा नगर भी है।
अन्य अहम घटनाएं
1456 – गुटेनबर्ग बाइबिल की छपाई का कार्य पूरा किया गया।
1600 – ईस्ट इंडिया कम्पनी का पहला जहाज ‘हेक्टर’ सूरत के तट पर पहुंचा।
1690 – जॉब चारनॉक कलकत्ता में आकर बसे।
1690- कलकत्ता शहर का स्थापना दिवस।
1914 – प्रथम विश्वयुद्ध : जर्मन सेना ने नैमूर पर क़ब्ज़ा किया।
1969- वाराहगिरि वेंकट गिरि भारत के चौथे राष्ट्रपति बने।
1974- फ़ख़रुद्दीन अली अहमद भारत के पांचवें राष्ट्रपति बने।
1991 – यूक्रेन सोवियत संघ से अलग होकर स्वतंत्र देश बना।
1995 – उत्तरी अमेरिका में माइक्रोसॉफ्ट विन्डोज 95 की आम जनता के लिए शुरूआत।
1999 – पाकिस्तान ने कारगिल ऑपरेशन के दौरान भारत द्वारा पकड़े गये 8 युद्धबंदियों को युद्धबंदी मानने से इनकार किया।
2000 – बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति मुहम्मद इरशाद को 5 वर्ष की सज़ा।
2002 – संयुक्त राज्य अमेरिका के उप-विदेशमंत्री रिचर्ड आर्मिटेज ने भारत-पाकिस्तान से बातचीत शुरू करने का अनुरोध किया।
2004 – फ़िलिस्तीनियों को अहिंसा का पाठ पढ़ाने अरुण गांधी रामल्ला पहुँचे।
2006 – अंतरराष्ट्रीय खगोलीय संघ ने प्लूटो (यम) का ग्रह का दर्जा समाप्त किया।
2008 – पेइचिंग ओलंपिक का समापन, इसमें चीन 51 स्वर्ण पदकों के साथ शीर्ष पर रहा।
2009 – वेनेजुएला की स्टेफेनिया फर्नाडिज ‘मिस यूनीवर्स-2009’ चुनी गईं।
2011 – मूडीज़ ने जापान की ऋण साख एए3 से घटाकर एए2 कर दी।
2011- चीन के वैज्ञानिकों ने ब्रह्मपुत्र और सिंधु नदी के उद्गम स्थल का पता लगा लिया है।
जन्म
1927 – दीप्ति शर्मा – भारत की महिला क्रिकेटर।
1927 – अंजलि देवी- भारतीय अभिनेत्री एवं फिल्म निर्माता।
1924 – रामनिवास मिर्धा – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।
1917 – बसवराज राजगुरु – प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक थे, जिन्हें ‘हिंदुस्तानी संगीत का राजा’ कहा जाता है।
1912 – चंद्रसिंह बिरकाली – आधुनिक राजस्थान के सर्वाधिक प्रसिद्ध प्रकृति प्रेमी कवि
1911 – बीना दास – भारत की महिला क्रांतिकारियों में से एक।
1908 – राजगुरु – स्वतंत्रता सेनानी
1889 – के. केलप्पन – केरल के प्रसिद्ध राष्ट्रवादी नेता, स्वतन्त्रता सेनानी और समाज सुधारक।
1888 – बाल गंगाधर खेर – भारत के प्रसिद्ध राष्ट्रीय नेता।
1833 – नर्मद – गुजराती भाषा के युग प्रवर्तक माने जाने वाले रचनाकार।
1818 – शिव दयाल साहब – दीक्षित हिन्दू संप्रदाय ‘राधा स्वामी सत्संग’ के संस्थापक।
1872 – नरसिंह चिन्तामन केलकर – लोकमान्य बालगंगाधर तिलक के सहयोगी पत्रकार और मराठी साहित्यकार।
निधन
2019 – अरुण जेटली – भारत सरकार के पूर्व मंत्री, भाजपा के प्रमुख नेता।
2016 – ए.आर. किदवई – बिहार, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और हरियाणा के भूतपूर्व राज्यपाल थे।
2000 – कल्याणजी – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीतकर।
1988 – छ छुंगा – भारतीय राजनीतिज्ञ तथा मिज़ोरम के प्रथम मुख्यमंत्री थे।
1993 – डी. बी. देवधर – भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी थे, जिनके नाम पर क्रिकेट टूर्नामेंट ‘देवधर ट्रॉफी’ खेला जाता है।
1972 – वेंकटरामा रामलिंगम पिल्लई – भारतीय साहित्यकार थे जो तमिलनाडु से थे।
1968 – राधाकमल मुखर्जी – आधुनिक भारतीय संस्कृति और समाजशास्त्र के विख्यात विद्वान।
1925 – रामकृष्ण गोपाल भंडारकर – समाजसुधारक।
महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
कोलकाता वर्षगांठ दिवस
—————
(Udaipur Kiran) पाश
