
हाथरस, 22 अगस्त (Udaipur Kiran) । युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष रवेंद्र पटेल शुक्रवार को सादाबाद पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर भारत रत्न स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसके बाद उन्होंने रालोद बृज क्षेत्र उपाध्यक्ष रामवतार दीपू चौधरी के पिता एवं रालोद कार्यकर्ता अंकित चौधरी की दादी के निधन पर उनके आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की और परिजनों को ढांढस बंधाया। प्रदेश अध्यक्ष ने बाद में क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण किया, जहां कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया।
इस अवसर पर हाथरस में उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया तथा रालोद सक्रिय सदस्यता अभियान की भी समीक्षा की। रवेंद्र पटेल ने कहा कि चौधरी चरण सिंह के दिखाए गए किसान-हितैषी मार्ग पर रालोद आज भी अडिग है और कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही पार्टी की असली ताकत है। विधायक गुड्डू चौधरी भी उनके साथ रहे।
—————
(Udaipur Kiran) / मदन मोहन राना
