Bihar

बीबीएन कॉलेज में होगा राजग का विशाल कार्यकर्ता सम्मलेन

Sammelon

पश्चिम चंपारण, 21 अगस्त (Udaipur Kiran) ।बगहा अनुमंडल स्थित आईबी कार्यालय बगहा-02 में जदयू जिलाध्यक्ष भीष्म साहनी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की विशाल कार्यकर्ता सम्मलेन के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

एमएलसी सह जदयू जिलाध्यक्ष भीष्म साहनी ने बताया कि आगामी 23 अगस्त को वाल्मीकिनगर विधानसभा अंतर्गत बीबीएन कॉलेज में एनडीए का विशाल कार्यकर्ता सम्मलेन आयोजित किया जायेगा।जिसमे एनडीए के सभी जिलाध्यक्ष,नेतागण और बहुसंख्यक संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहेगी।इस दौरान वाल्मीकिनगर विधायक धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह ने सभी एनडीए कार्यकर्ताओं से अपील किया कि आगामी 23 अगस्त को एनडीए की विशाल कार्यकर्ता सम्मलेन में अवश्य आएं।

उन्होंने कहा कि एनडीए कार्यकर्ता 2025 में फिर से विकास पुरुष नीतीश कुमार के नारे के साथ एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव 2025 में 225 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर एनडीए गठबंधन की सरकार बनाने और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर काम करेंगे।बैठक में एनडीए के जिलाध्यक्षों में अचिंत्य कुमार लल्ला, अंबिका कुशवाहा एवं वाल्मीकिनगर विधायक धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह ,वीरेंद्र कुशवाहा, मुन्ना सिंह, सतीश वर्मा, जुगनू आलम,मुन्ना गुप्ता, ओमप्रकाश शाही, भूपनारायण याद

समेत एनडीए के प्रमुख साथीगणों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

—————

(Udaipur Kiran) / अरविन्द नाथ तिवारी

Most Popular

To Top