CRIME

दोहरे हत्याकांड में 25-25 हजार के इनामी दो अभियुक्त अमृतसर से गिरफ्तार

पुलिस गिरफ्त में दोनो अभियुक्त

पूर्वी चंपारण,21अगस्त (Udaipur Kiran) ।जिले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र के दोहरे हत्याकांड समेत अन्य कई कांडो में पिछले चार वर्षो से फरार दो अभियुक्तो को पुलिस ने पंजाब के अमृतसर से गिरफ्तार किया है।

दोनो कांड संख्या-41/21 धारा 147/148/149/302/120 (बी०) भा०द०वि० एवं आर्म्स एक्ट के मामले में 25-25 हजार घोषित किया गया था। दोनो अभियुक्त ललुआ टोला निमुइआ, थाना-घोड़ासहन निवासी लाल बाबू राय के पुत्र कामेश्वर राय व राजेश्वर राय है,जो पिछले चार से साल से फरार चल रहे थे।दोनों अपराधी का कई जघन्य कांडो में अपराधिक इतिहास रहा है।

इन दोनो पर घोडसहन थाना कांड संख्या-62/2008 (विविध कांड),घोड़सहन थाना कांड संख्या-399/2018 (विविध कांड),घोड़सहन थाना कांड संख्या-416/2018 (विविध कांड),घोडसहन थाना कांड संख्या-124/2020 (विविध कांड),चिरैया थाना कांड संख्या-131/2020 (आर्म्स एक्ट) के मामले दर्ज है।

—————

(Udaipur Kiran) / आनंद कुमार

Most Popular

To Top