HimachalPradesh

भाजपा की राष्ट्रहित की विचारधारा को मजबूत करना लक्ष्य: पायल वैद्य

पायल वैद्य प्रदेश भाजपा महामंत्री ।

मंडी, 21 अगस्त (Udaipur Kiran) । भाजपा नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री पायल वैद्य ने हिमाचल प्रदेश भाजपा का महामंत्री नियुक्त किए जाने पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। पायल वैद्य ने कहा कि मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता को भाजपा हिमाचल प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी देकर जो विश्वास प्रकट किया गया है, इसके लिए मैं पार्टी नेतृत्व का हृदय से धन्यवाद करती हूँ। यह मेरे लिए अत्यंत गर्व और सेवा का अवसर है। उन्होंने विशेष रूप से पार्टी के प्रेरणास्रोत एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, प्रदेश सह-प्रभारी संजय टंडन, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर तथा प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन का आभार प्रकट किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा के हर सामान्य कार्यकर्ता से लेकर शीर्ष नेतृत्व तक सभी संगठन की असली ताक़त हैं और इन्हीं के परिश्रम व समर्पण से भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है।

पायल वैद्य ने कहा कि यह दायित्व उनके लिए केवल सम्मान नहीं, बल्कि संगठन और समाज के प्रति पूर्ण निष्ठा व जनसेवा का संकल्प है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह संगठन की मजबूती और जनता की सेवा के लिए पूरे मनोयोग और समर्पण से कार्य करती रहेंगी।

—————

(Udaipur Kiran) / मुरारी शर्मा

Most Popular

To Top