Jharkhand

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य महोत्सव से माहौल हुआ भक्तिमय

मंच में अतिथि समेत अन्य

रांची, 20 अगस्त (Udaipur Kiran) । हटिया जन्माष्टमी पूजा समिति की ओर से हटिया रेलवे कॉलोनी के पूजा पंडाल में छह दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के तहत काव्य महोत्सव का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ रजनी शर्मा ने सरस्वती वंदना के मधुर स्वर से किया गया। काव्य महोत्सव में रांची की वरिष्ठ कवयित्री डॉ सुरिंदर कौर नीलम ने जब मुरली बजी नटखट श्याम की प्रस्तुति दी, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया। सदानंद सिंह यादव ने देशप्रेम आधारित मुक्तक और सोहर गीत प्रस्तुत किए, पुष्पा सहाय गिन्नी ने कृष्ण प्रेम और विरह पर कविता सुनाई। सचिन शर्मा ने गिटार पर शिव भजन और गीतों की प्रस्तुति दी। डॉ रजनी शर्मा ने कन्हैया तेरी बंसी पर मैं बलिहारी प्रस्तुत कर मंच को मंत्रमुग्ध किया।

जमशेदपुर से आई निवेदिता श्रीवास्तव गार्गी, सविता सिंह मीरा और डॉ अरबिंद कुमार तिवारी ने भक्ति और प्रेम से ओत-प्रोत रचनाओं की प्रस्तुत दीं। मंच पर इनफ्लुएंशर शुभम सुदेव, मणिकांत और भीष्म सिंह को सम्मानित किया गया। पूजा पंडाल में महाभोग का आयोजन भी हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद का आनंद लिया।

कार्यक्रम का संयोजन अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, सचिव चंदन यादव और वरीय अध्याय अध्यक्ष डॉ रजनी शर्मा ने किया।

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Most Popular

To Top