Uttrakhand

कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को अर्पित किए श्रद्धासुमन

कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ता।

देहरादून, 20 अगस्त (Udaipur Kiran) । महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर प्रदेश महिला अध्यक्ष ज्योति रौतेला की अध्यक्षता में एक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। गोष्ठी में पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने स्व. राजीव गांधी जी को भारत में सूचना क्रान्ति का जनक बताते हुए कहा कि उन्होंने देश को शक्तिशाली व सम्पन्न राष्ट्रों की श्रेणी में खड़ा करते हुए भारत की एकता एवं अखण्डता के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया था। उन्होंने कहा कि स्व. राजीव गांधी ने संविधान में संशोधन कर पंचायतों को अधिकार सम्पन्न बनाकर युवाओं को मतदान का अधिकार देकर देश की मुख्य धारा से जोड़ने और भारत के लोकतंत्र को मजबूत बनाने की पहल की थी।

भारत को आर्थिक महाशक्ति व सूचना क्रान्ति में अग्रणी देश बनाने की बुनियाद भी राजीव गांधी जी ने डाली थी उन्हीं के प्रयासों के कारण आज विश्व के देश भारत को महाशक्ति बनते देख रहे हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का सदैव ही पंचायतों की मजबूती व उन्हें अधिकार सम्पन्न बनाये जाने पर जोर रहा है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं प्रदेश महिला अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि भारत को 21वीं सदी में ले जाने का जो सपना देखा था, वह आज साकार हो गया है। स्व. राजीव ने भारत की एकता एवं अखण्डता के लिए अपने प्राणों का बलिदान तक कर दिया। हम सब को मिलकर एक शक्तिशाली भारत के निर्माण के उनके सपने को साकार करने के लिए अपनी सहभागिता निभानी है, यही उन्हें हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस असवर पर प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सेनेटरी नैपकिन का वितरण किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष आशा डोबरियाल शर्मा, नजाम खान, चन्द्रकला नेगी, महासचिव पुष्पा पंवार, सुशीला शर्मा, अनुराधा तिवाडी, कोमल बोहरा, संगीता गुप्ता, दीपा चौहान, भावना, विमला, अनीता दास, रेखा ढींगरा, आकांक्षा, मंजीत, लीला रावत सहित अनेक महिला कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

—————-

(Udaipur Kiran) / विनोद पोखरियाल

Most Popular

To Top