Jharkhand

सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई राजीव गांधी की जयंति

राजीव गांधी की जयंति के मौके पर कांग्रेस के नेता

रांची, 20 अगस्त (Udaipur Kiran) । पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 81वीं जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई।

प्रदेश मुख्यांलय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश सहित कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण किया।

मौके पर कमलेश ने कहा कि देश में कंप्यूटर क्रांति के जनक स्वर्गीय राजीव गांधी ने विश्व पटल पर देश को अग्रणी पंक्तियों में लाने की नींव रखी थी। उन्होंने अपने कार्यकाल में भविष्य के विकसित भारत की कल्पना की थी और इसे धरातल पर उतारने का प्रयास शुरू कर दी थी। दूरसंचार क्रांति और कंप्यूटर युग की शुरुआत इसका उदाहरण है।

उन्‍होंने कहा कि देश के विकास और राजनीतिक भूमिका में युवाओं के योगदान को उन्होंने महसूस किया और मतदान की उम्र सीमा घटकर 18 वर्ष की। वे देश को दुनिया की उच्च तकनीक से पूर्ण करना चाहते थे और 21वीं सदी के भारत का निर्माण करना चाहते थे। उन्होंने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए अनेक विकास योजनाएं चलायी। ग्रामीणों को उनका हक देने के लिए पंचायती राज की परिकल्पना की और उसे धरातल पर उतारा।

कार्यक्रम में विधायक सुरेश बैठा, नमन विक्सल कोनगाड़ी, संजय लाल पासवान, राकेश सिन्हा सतीश पॉल मुंजनी, अभिलाष साहु, लाल किशोर नाथ शाहदेव, आलोक दुबे, डॉ राजेश गुप्ता, राजीव रंजन प्रसाद, शमशेर आलम, ज्योति सिंह मथारू, एम तौसीफ सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Most Popular

To Top