Haryana

हिसार : राजीव गांधी ने देश को 21वीं सदी की दिशा दी : बृजलाल

कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित पार्टीजन।

हिसार, 20 अगस्त (Udaipur Kiran) । जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजलाल बहबलपुरिया ने कहा है कि राजीव गांधी भारत के सबसे युवा और दूरदृष्टा प्रधानमंत्री थे। उन्होंने सूचना-प्रौद्योगिकी, कंप्यूटर क्रांति, पंचायती राज और शिक्षा सुधारों के माध्यम से भारत को 21वीं सदी की दिशा दी। बृजलाल जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से बुधवार काे भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 81वीं जयंती के अवसर पर कांग्रेस भवन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की शुरुआत राजीव गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दो मिनट का मौन रखकर की गई। बृजलाल बहबलपुरिया ने कहा कि राजीव गांधी ने हमेशा युवाओं और महिलाओं को राष्ट्र निर्माण का केंद्र माना। आज जब भाजपा सरकार किसानों, युवाओं और आमजन की अनदेखी कर रही है, तब हमें राजीव गांधी के विचारों और आदर्शों को याद कर उनके मार्ग पर चलना होगा। भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता ही जनता की सच्ची आवाज़ बनेंगे। उन्होंने कहा कि आज की भाजपा सरकार देश की एकता और भाईचारे को कमजोर कर रही है जबकि राजीव गांधी जी का सपना एकता, शांति और प्रगति पर आधारित भारत का था। कांग्रेस पार्टी उसी विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए संघर्षरत है।इस अवसर पर पूर्व विधायक रामनिवास घोडेला, टैक्स ट्रिब्यूनल के पूर्व न्यायाधीश हरपाल बूरा, एआईसीसी सदस्य राजेश संदलाना, कांग्रेस नेता धर्मवीर गोयत, युवा नेता गौरव संपत सिंह, पूर्व माटी कला बोर्ड चेयरमैन भूपेन्द्र सिंह गंगवा, महिला जिला अध्यक्ष संतोष जून, महिला एससी सेल जिला अध्यक्ष वीरमती सरोहा, पूर्व चेयरमैन कृष्ण सिंगला उर्फ टीटू, पूर्व चेयरमैन हनुमान ऐरन, पार्षद सत्यवान पानू, भारतीय किसान यूनियन प्रदेश अध्यक्ष दिलबाग सिंह हुड्डा, युवा नेता मनोज राठी, वरिष्ठ नेता वज़ीर सिंह पूनिया, वरिष्ठ नेता अनूप सिंह सरसाना, महिला नेत्री सिलोचना सिहाग, महिला नेत्री बिमला तरड़, केकेसी जिला महिला अध्यक्ष गीता आहूजा, महिला नेत्री आशा सैनी, महिला नेत्री आरती, महिला नेत्री कमला शर्मा, महिला नेत्री हितेश कंबोज, महिला नेत्री संतोष आर्य, कार्यालय सचिव अनिल बिश्नोई सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Most Popular

To Top