HEADLINES

कुख्यात अपराधी बिट्टू सिंह को मिली जमानत

फ़ाइल फ़ोटो कोर्ट

रांची, 19 अगस्त (Udaipur Kiran) । रांची सिविल कोर्ट ने कुख्यात अपराधी बिट्टू सिंह को मंगलवार को जमानत दे दी है। सिविल कोर्ट के अपर न्यायायुक्त पांच की कोर्ट ने बिट्टू सिंह की जमानत मंजूर की। बिट्टू की ओर से अधिवक्ता सुनील पांडेय और जेनी विभा ने पक्ष रखे।

रांची पुलिस ने बिट्टू सिंह को 13 जून को गिरफ्तार किया था। इसके पास से दो रायफल, 23 जिंदा कारतूस और एक कार सहित कई अन्य सामान बरामद किया गया था।

पुलिस ने बिट्टू के साथ संदीप थापा को भी गिरफ्तार किया था। संदीप हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी सहित कई अन्य मामलों में अभियुक्त है। सिविल कोर्ट ने उसे भी साक्ष्य के अभाव में आज बरी कर दिया है।

—————

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Most Popular

To Top