Uttar Pradesh

व्यक्ति निर्माण से ही राष्ट्र निर्माण सम्भव : क्षेत्र प्रचार प्रमुख

क्षेत्र प्रचार प्रमुख

-संघ के सौ वर्ष पूर्ण होने पर एक वर्ष तक चलेंगे कार्यक्रम

प्रयागराज, 19 अगस्त (Udaipur Kiran) । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कार्य है अच्छा व्यक्ति तैयार करना और इसे संघ की शाखा करती है। व्यक्ति निर्माण से ही राष्ट्र निर्माण सम्भव है। आरएसएस के सौ वर्ष पूर्ण होने पर संघ एक वर्ष तक पूरे देश में अपने कार्यक्रम करेगा। यह बातें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचार प्रमुख सुभाषजी ने भेंट वार्ता के दौरान कही।

मंगलवार को सिविल लाइंस स्थित आनंद आश्रम संघ कार्यालय में लखनऊ से आए क्षेत्र प्रचार प्रमुख ने कहा कि इस वर्ष विजयादशमी से लेकर अगली विजयादशमी तक हम अपने कार्यक्रम करेंगे। उन्होंने कहा कि अनुशासन ही देश को महान बनाता है। इसलिए संघ सर्वप्रथम चार कार्यक्रम नित्य शक्ति, देश भक्ति, वीरता एवं अनुशासन पर कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए छह समूह बनाये गये हैं। जिनमें वैचारिक, शिक्षा समूह, सेवा समूह, सामाजिक समूह, सुरक्षा समूह एवं आर्थिक समूह होंगे।

क्षेत्र प्रचार प्रमुख ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 2 से 15 अक्टूबर तक प्रत्येक मोहल्लों एवं शहरों में हमारे कार्यकर्ता गणवेश में रहकर पथ संचलन निकालेंगे। 2 नवम्बर से 2 दिसम्बर तक गृह सम्पर्क अभियान चलाया जायेगा। जिसमें घर-घर जाकर पत्रक एवं पुस्तक भेंट कर सम्वाद भी करेंगे। 15 दिसम्बर से 15 जनवरी तक हर न्याय पंचायत एवं शहरों में हिन्दू सम्मेलन होगा। फरवरी में सामाजिक सद्भाव होगा। अप्रैल में प्रमुख जन गोष्ठी होगी, जिसमें हर क्षेत्र के प्रबुद्ध लोग शामिल होकर चर्चा करेंगे। 15 अगस्त से 15 सितम्बर 2026 तक युवाओं के लिए कार्यक्रम होगा। 15 सितम्बर से 10 अक्टूबर तक नई शाखाओं का विस्तार किया जायेगा।क्षेत्र प्रचार प्रमुख ने बताया कि इसके साथ ही पांच प्रमुख कार्यक्रमों पर जोर दिया जायेगा। जिनमें सामाजिक समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण सम्वर्धन, स्व की भावना एवं नागरिक के कर्तव्यों से अवगत कराया जायेगा। इस अवसर पर विभाग प्रचार प्रमुख वसु, सन्तोष तिवारी, मुरारजी त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / विद्याकांत मिश्र

Most Popular

To Top