Haryana

सोनीपत: बहालगढ़ फ्लाईओवर पर बस-ट्रक टक्कर, 13 यात्री घायल

सोनीपत: क्षतिग्रस्त हुई हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस

सोनीपत, 19 अगस्त (Udaipur Kiran) । हिमाचल पथ

परिवहन निगम की बस मंगलवार सुबह बहालगढ़ फ्लाईओवर पर हादसे का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में 13 यात्री

घायल हो गए, जिनमें एक बच्चा और एक महिला भी शामिल है। सभी घायलों को सोनीपत के सामान्य

अस्पताल में भर्ती कराया गया। सात से आठ यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी

दे दी गई, जबकि सात अभी अस्पताल में भर्ती हैं। दो गंभीर रूप से घायलों को रेफर किया

गया है।

जानकारी के अनुसार बस हिमाचल के

कांगड़ा जिला स्थित पालमपुर से सोमवार दोपहर दिल्ली के लिए चली थी। मंगलवार सुबह जब

बस बहालगढ़ फ्लाईओवर से गुजर रही थी, तभी आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इससे

बस सीधे ट्रक से टकरा गई। हादसे के वक्त बस में कुल 38 यात्री सवार थे। बस के परिचालक

संजीव ने बताया कि अचानक ब्रेक लगाने के कारण बस को रोकने का समय नहीं मिल सका और टक्कर

हो गई। हादसे में चालक सुरेंद्र कुमार के हाथ में चोट आई, जबकि परिचालक संजीव के सिर

पर चोट लगी। चालक हिमाचल के जयसिंहपुर और परिचालक संजीव पालमपुर के निवासी बताए जा

रहे हैं।

दुर्घटना के बाद सुरक्षित यात्री

निगम की दूसरी बसों से दिल्ली रवाना हो गए। बहालगढ़ थाना पुलिस का कहना है कि मामले

की जांच की जा रही है। अभी किसी यात्री की ओर से शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस

ने स्पष्ट किया कि शिकायत मिलने पर ही आगे की कार्रवाई होगी । यह हादसा यात्रियों के

लिए भयावह अनुभव रहा, हालांकि अधिकतर को मामूली चोटें आईं। फिलहाल सभी घायल उपचाराधीन

हैं और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना

Most Popular

To Top