CRIME

अज्ञात जानवर के हमले में दो और ग्रामीण घायल

jodhpur

जोधपुर, 17 अगस्त (Udaipur Kiran) । लूणी पंचायत समिति क्षेत्र के करनियाली गांव में अज्ञात जानवार द्वारा हमले का सिलसिला लगातार जारी है। यहां दो और ग्रामीणों पर अज्ञात जानवार ने हमला कर घायल कर दिया। अब तक अज्ञात जानवर द्वारा किए गए हमले में पांच लोग शिकार हो गए है। इसके बावजूद अज्ञात जानवर का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और रेस्क्यू टीम क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चला रही है।

जानकारी के अनुसार करनियाली चैनपुरा भाटान गांव में अज्ञात जानवर ग्रामीणों पर लगातार जानलेवा हमला कर रहा है। अज्ञात जानवर अब तक पांच लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर चुका है। सूचना मिलने पर लूणी थानाधिकारी डॉ. हनुवंतसिह राजपुरोहित ने मय जाब्ता घटना स्थल पहुंचकर अज्ञात जानवर के पद चिह्न देखे। थानाधिकारी ने मौके से पैरों के निशान जुटाए। इसके साथ ही वन्य जीव बचाव दल उडऩदस्ता टीम ने भी अज्ञात जानवर के बारे में जानकारी ली। पुलिस और रेस्क्यू टीम ने रातभर अज्ञात जानवर को पकडऩे के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका।

(Udaipur Kiran) / सतीश

Most Popular

To Top