



अनूपपुर, 16 अगस्त (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को अनूपपुर जिले सहित 71 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। अनूपपुर जिले का नेतृत्व गुड्डू चौहान को सौंपा गया है। चौहान पहले युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं। वहीं वर्ष 2020 एवं 2015 में पार्टी विरोधी गतविधियों के कारण अभी निलंबित हैं। जिले में दोनों प्रमुख दलों के जिला अध्यक्ष युवा हैं।
अनूपपुर जिला कांग्रेस के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष गुड्डू चौहान स्नातक हैं और कॉलेज से ही छात्र संगठन की राजनीति में सक्रिय रहे हैं। वह विभिन्न मुद्दों पर सरकार का विरोध करते रहे हैं। हर आंदोलन में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। चौहान राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी हिस्सा लिया था। जब यात्रा मध्य प्रदेश के शिवपुरी-गुना से गुजर रही थी, तब वे राहुल गांधी के साथ चले थे।
पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को एवं पूर्प विधायक मनोज अग्रवाल के करीबी माने जाते हैं। पिता कालरी कर्मचारी थे। परिवार राजनीतिक पृष्ठभूमि से नहीं आता। भाजपा ने पहले ही हीरा सिंह श्याम को जिला अध्यक्ष बनाया था। कांग्रेस ने भी युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाते हुए चौहान को यह जिम्मेदारी सौंपी है। ज्ञात हो कि जिले में भाजपा ने भी युवातुर्क हीरा सिंह श्याम को जिला अध्यक्ष का दायत्विदिया था तभी से कायास लगाये जा रहें थे कि कांग्रेस भी जिले की कमान किसी युवा को दे सकती हैं। वहीं जिले में दो फांक में बटी कांग्रेस को नये जिला अध्यक्ष के लिए एक करने की चुनौतियों का सामना करना पडेगा।
विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के पहले 4 जून 2020 में अनूपपुर और जमुना-बदरा ब्लॉक में नए अध्यक्ष की नियुक्ति और जिले में पार्टी विरोधी कार्य करने वाले 10 पदाधिकारियों को पार्टी से किया निष्कासित किया गया था, ज्ञात हो कि विधायक बिसाहू लाल सिंह ने कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता लेने पर अनूपपुर विधानसभा में उपचुनाव हुआ था। जिसमे गुड्डू चौहान का नाम भी शामिल था। इसके बाद वर्ष 2015 में नगर पालिका कोतमा चुनाव में पार्टी विरोधी गतविधियों में शामिल होने पर कांग्रेस से निष्कासित किया गया था। जिसके बाद भी चौहान ने पार्टी को नहीं छोड़ा और हर कार्यक्रममें बढ़चढ हिस्सा लेते रहें और सरकार की नीति और कांग्रेस के निर्देशानुसार विरोध प्रर्दशन कर पार्टीको जीवित रखा। इसके बाद भी कांग्रेस आला कमान ने निष्कास आज तक वापस नहीं लेने पर कई बार सवाल उठे जिस पर जिला और प्रदेश कांग्रेस से एक ही जबाब मिला कि निष्कासित नेताओ का निलबंन वापस नहीं लिया गया हैं। यह बात प्रदेश काग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अनूपपुर जिले के दौरे के दौरान मिडिया से बातचीत के दौरान कहीं थी।
पुष्पराजगढ़ विधायक से लिया आशीर्वाद
नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष शयाम कुमार (गुड्डू चहौन) पुष्पराजगढ़ विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को के निज निवास पर पहुंचकर आशीर्वाद लिया। विधायक ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का श्री साल से सम्मानित करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
(Udaipur Kiran) / राजेश शुक्ला
