Jharkhand

‘स्टार्टअप यूथ अवार्ड 2.0’ के विजेता आनंद विजय लकड़ा को किया गया सम्मानित

सम्मानित करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य

body{font-family:Arial,sans-serif;font-size:10pt;}.cf0{font-family:Nirmala UI,sans-serif;font-size:11pt;}.cf1{font-family:Nirmala UI,sans-serif;font-size:11pt;}

रांची, 16 अगस्त (Udaipur Kiran) । झारखंड की राजधानी रांची में शनिवार को प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की ओर से “स्टार्टअप यूथ अवार्ड 2.0” के विजेता झारखंड निवासी आनंद विजय लकड़ा को सम्मानित किया गया। उन्हेें पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गयीं।

झारखंड का मान बढ़ाने वाले आनंद विजय लकड़ा को सम्मानित करने के लिए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, झारखंड की ओर से प्रदेश भाजपा कार्यालय रांची में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र कुमार राय, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आनंद विजय लकड़ा को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा यह झारखंड भाजपा के लिए गर्व की बात है कि एपीजे अब्दुल कलाम स्टार्टअप यूथ अवार्ड 2.0 में झारखंड के युवा आनंद विजय लकड़ा ने प्रथम स्थान हासिल किया है। हमें डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए, जिन्होंने अपने समर्पण और कर्म से राष्ट्र की सेवा की।

दरअसल, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) के राष्ट्रीय कार्यालय, दिल्ली में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर “स्टार्टअप यूथ अवार्ड 2.0” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देशभर से आए विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में स्टार्टअप और स्वरोज़गार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं को केंद्र सरकार की ओर से सम्मानित किया गया। झारखंड के रांची के आनंद विजय लकड़ा को सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान और युवाओं को प्रेरित करने के लिए प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया।

सम्मान कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज, अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष कमल खान, मोर्चा प्रभारी सोना खान, मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष क़ाज़िम कुरैशी, प्रदेश उपाध्यक्ष तारीक इमरान, मोहम्मद जफर, मौलाना मतीन सहित अनेक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Most Popular

To Top