
जींद, 16 अगस्त (Udaipur Kiran) । गांव अशरफगढ़ हाइवे रेलवे पुल के निकट शनिवार को नशे की हालात में महिला को पुलिस ने बरामद किया। महिला अर्धनग्न अवस्था में थी। महिला को उपचार के लिए नागारिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव अशरफगढ़ हाईवे पुल के निकट शनिवार को राहगीरों ने लगभग 35 वर्षीय एक महिला को अर्धनग्न हालात में पड़े देखा। सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया।
महिला पर किसी नशे का गहरा असर था। नशा महिला ने खुद किया या उसे दिया गया, अभी इसका खुलासा नहीं हो पाया। महिला की पहचान शहर थाना इलाका के रूप में हुई है। महिला अशरफगढ़ हाईवे पुल के निकट कैसे पहुंची समेत अन्य सवालों के जवाब महिला के होश में आने के बाद मिल पाएगा। फिलहाल महिला को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
—————
(Udaipur Kiran) / विजेंद्र मराठा
