HimachalPradesh

बिंदल ने भाजपा कार्यालय नाहन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

डा. राजीव बिन्दल ने भाजपा कार्यालय नाहन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

नाहन, 15 अगस्त (Udaipur Kiran) ।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को नाहन स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यर्ताओं के संग राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने देश की आजादी में अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले महान क्रांतिकारियों, स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों को नमन भी किया। डा. बिन्दल ने नाहन विधानसभा क्षेत्र में धारटी मंडल के तहत धौण, माता कटासन मंडल के तहत बनकला तथा माता त्रिलोकपुर मंडल के तहत विक्रमबाग में स्वतंत्रा दिवस पर आयोजित विभिन्न समारोहों में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर अपने सम्बोधन में डॉ. बिंदल ने कहा कि भारत को सभी के प्रयासों से आजादी मिली है और हमें आजादी की कीमत को समझना चाहिए।

—————

(Udaipur Kiran) / जितेंद्र ठाकुर

Most Popular

To Top