Sports

जूनियर पुरुष हॉकी चैम्पियनशिप के तीसरे दिन हिमाचल-जेएंडके का रोमांचक ड्रॉ, चंडीगढ़ और उत्तराखंड ने दर्ज की जीत

15वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2025

जालंधर, 14 अगस्त (Udaipur Kiran) । 15वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2025 के तीसरे दिन डिवीजन ‘बी’ के मुकाबलों में हॉकी चंडीगढ़ और हॉकी उत्तराखंड ने जीत हासिल की, जबकि हॉकी हिमाचल और जम्मू-कश्मीर का मुकाबला रोमांचक 5-5 ड्रॉ पर समाप्त हुआ।

दिन का पहला मैच हॉकी हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के बीच खेला गया, जिसमें दोनों टीमों ने आक्रामक प्रदर्शन करते हुए पांच-पांच गोल किए। जम्मू-कश्मीर के कप्तान राजवीर सिंह (1’, 19’, 34’) ने हैट्रिक जमाई, जबकि रोहनप्रीत सिंह (51’) और गमनप्रीत सिंह (56’) ने एक-एक गोल किया। हिमाचल के लिए गौरव कुमार (43’, 53’) ने दो गोल दागे, वहीं अनुज (15’), प्रांशु चौधरी (18’) और सुखमनप्रीत सिंह (27’) ने भी स्कोर किया।

दूसरे मुकाबले में हॉकी चंडीगढ़ ने हॉकी अरुणाचल को 4-3 से हराया। विजेता टीम के लिए ऋषव (8’), मोहम्मद जईद (19’), फतेह सिंह (31’) और प्रभजोत सिंह (33’) ने गोल किए। हॉकी अरुणाचल के कप्तान अमरजीत सिंह (17’, 36’, 53’) ने शानदार हैट्रिक बनाई, लेकिन उनकी टीम एक गोल से पीछे रह गई।

दिन के आखिरी मैच में हॉकी उत्तराखंड ने असम हॉकी पर 8-1 की एकतरफा जीत दर्ज की। उत्तराखंड के लिए महेंद्र सिंह बिष्ट (33’, 37’), रोहित एरी (32’, 45’), सूरज कुमार (55’, 60’), विशाल कुमार (2’) और नवीन प्रसाद (14’) ने गोल किए। असम के लिए एकमात्र गोल रोहन एक्का (29’) ने किया।

—————

(Udaipur Kiran) / आकाश कुमार राय

Most Popular

To Top