Uttrakhand

श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेकर राज्य के विकास में बनें भागीदार: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बैठक करते।

देहरादून, 14 अगस्त (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेशवासियों से भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेकर प्रदेश के विकास में भागीदार बनने का आहवान किया है।

मुख्यमंत्री ने यहां जारी एक संदेश में कहा है कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन संपूर्ण मानव जाति को अधर्म, अन्याय एवं अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष की प्रेरणा देता है। श्रीकृष्ण के जीवन चरित्र और संदेशों से हमें सत्य, प्रेम, त्याग, शांति, सेवा भाव और सद्भावना की भी प्रेरणा मिलती है। कृष्ण मानवता के सच्चे संरक्षक और मार्गदर्शक हैं। उनके उपदेश गीता के रूप में हमें प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण ने मनुष्य को निष्काम कर्म के प्रति समर्पित रहने तथा दीन-दुखियों एवं समाज के उपेक्षित वर्ग के कल्याण का भी संदेश दिया। श्रीकृष्ण ने गीता में भक्ति, ज्ञान, योग व कर्म का जो संदेश दिया है, वह आज भी प्रासंगिक है।

(Udaipur Kiran) / राजेश कुमार

Most Popular

To Top