Uttrakhand

राज्य के 12 में से 10 जिला पंचायत अध्यक्ष पदों पर भाजपा का कब्जा, अधिकांश ब्लॉक प्रमुख पदों पर भी जीत

– देहरादून जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर भाजपा हारी- नैनीताल में चुनाव का परिणाम नही हो सका घोषित

देहरादून, 14 अगस्त (Udaipur Kiran) । राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 12 जिला पंचायत अध्यक्ष सीटों पर भाजपा ने 10 सीटों पर विजय हासिल की है। जिनमें से 5 सीटों पर भाजपा प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध जीत दर्ज कर चुके हैं। इसके अलावा ब्लॉक प्रमुख और ग्राम प्रधान के चुनाव में भी पार्टी का प्रदर्शन ऐतिहासिक रहा। हरिद्वार की छह सीटों को छोड़कर प्रदेश की 89 ब्लॉक प्रमुख सीटों पर चुनाव हुए, जिनमें भाजपा ने 75 प्रतिशत से अधिक सीटों पर कब्जा जमाया। वहीं देहरादून में जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। नैनीताल में चुनाव परिणाम होल्ड पर रखा गया है। यहां दोबारामतगणना होने की चर्चा है।

गुरुवार को जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। इस चुनाव में रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली, पौड़ी, अल्मोड़ा में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की जबकि, उत्तरकाशी, चंपावत, टिहरी, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंहनगर में भाजपा उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। इसके साथ ही नैनीताल पर अभी दुबारा मतगणना होनी है, जिस कारण इस सीट का रिजल्ट होल्ड पर रखा गया है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मुख्यमंत्री धामी ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि जनसेवा, विकास और पारदर्शी शासन ही उनकी प्राथमिकता है। यही उनकी जीत की सबसे बड़ी ताकत है। वर्ष 2027 की राह में यह विजय पताका भाजपा के आत्मविश्वास को नई ऊंचाई दे सकेगी। पंचायज चुनाव में विपक्ष के लिए यह हार एक गंभीर संदेश है। इसी बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने आरोप लगाया है कि भाजपा ने धन बल का उपयोग कर गांव वालों के साथ धोखा किया है।

(Udaipur Kiran) / विनोद पोखरियाल

Most Popular

To Top